Posts

Showing posts from October, 2014

50 questions for your beautiful life

 कुछ ऐसे सवाल है जिनके जवाब आपकी कई सारी दुविधाओ को मिटा सकते ; हमे सही रास्ता दिखा सकते है| प्रश्न: 1. यदि हम हमारी गलतियों से ही सीखते है तो गलतीयाँ करने से इतना डरते क्यों है? 2. क्या difference है, जिंदा होने में और वाकई जीने में ? 3. जो धर्म प्रेम और भाईचारे का सन्देश देते है, आखिर उनके कारण इतनी लडाइयां क्यों होती है? 4. क्या आप उसी तरह के मित्र है जैसा आप स्वयं के लिए चाहते है? 5. क्या प्यार और sex equal है? 6. अगर भारत की currency रुपये न होकर ‘खुशियाँ’ होती, तो आप कौनसे कार्य करते जो आपको सबसे अमीर बना देती? 7. क्या आप वो कर रहे है जिसमे आपको विश्वास है? या आप उसी को स्वीकार कर चुके है जो आपको मिल रहा है? 8. अगर इंसानों की उम्र केवल 40 वर्ष होती, तो आप कैसे जीते इसे? 9. आप किस्मे अधिक विश्वास रखते है? सही तरह से कार्य करने में या फिर सही कार्य करने में? 10. अगर आपको ये पता चल जाए, की आप जिन्हें भी जानते है उनकी कल मृत्यु हो जायेगी तो आप आज किसे मिलने जायेंगे? 11. अगर आप किसी नन्हे बच्चे को केवल एक advise देना चाहे तो वो क्या होगी? 12.