50 questions for your beautiful life

 कुछ ऐसे सवाल है जिनके जवाब आपकी कई
सारी दुविधाओ को मिटा सकते ; हमे
सही रास्ता दिखा सकते है|
प्रश्न:
1. यदि हम हमारी गलतियों से ही सीखते है
तो गलतीयाँ करने से इतना डरते क्यों है?

2. क्या difference है, जिंदा होने में और वाकई
जीने में ?

3. जो धर्म प्रेम और भाईचारे का सन्देश देते है,
आखिर उनके कारण
इतनी लडाइयां क्यों होती है?

4. क्या आप उसी तरह के मित्र है जैसा आप
स्वयं के लिए चाहते है?

5. क्या प्यार और sex equal है?

6. अगर भारत की currency रुपये न होकर
‘खुशियाँ’ होती, तो आप कौनसे कार्य करते
जो आपको सबसे अमीर बना देती?

7. क्या आप वो कर रहे है जिसमे
आपको विश्वास है? या आप
उसी को स्वीकार कर चुके है जो आपको मिल
रहा है?

8. अगर इंसानों की उम्र केवल 40 वर्ष होती,
तो आप कैसे जीते इसे?

9. आप किस्मे अधिक विश्वास रखते है?
सही तरह से कार्य करने में या फिर सही कार्य
करने में?

10. अगर आपको ये पता चल जाए, की आप
जिन्हें भी जानते है उनकी कल मृत्यु
हो जायेगी तो आप आज किसे मिलने जायेंगे?

11. अगर आप किसी नन्हे बच्चे को केवल एक
advise देना चाहे तो वो क्या होगी?

12. एक ऐसी क्या चीज़ है जो आप वाकई
करना चाहते है पर कर नहीं सकते? क्या रोक
रहा है आपको उसे करने से?

13. आप एक चिंताग्रस्त ज्ञानी होना चाहेंगे
या फिर एक खुशनुमा normal person?

14. क्या अभी तक आपका सबसे भयानक
सपना सच हुआ?

15. क्या आप कम कार्य करना चाहेंगे?
या फिर आपका पसंद का ज्यादा कार्य
करना चाहेंगे?

16. आख़िरी बार आपने
अपनी ही सांसो की आवाज कब सुनी थी?

17. जब आप 90 वर्ष के हो जाओगे. तो आपके
लिए सबसे ज्यादा मायने क्या रखेगा?

18. decisions लिए जा रहे है आपकी जिंदगी के,
सवाल ये है: क्या आप खुद वो decisions ले रहे है
या फिर कोई और आपकी जिंदगी के decisions
ले रहा है?

19. अगर आपके पास दुनिया की सारी दौलत
हो, फिर भी आपको कोई कार्य
करना हो तो वो क्या होगा?

20. अभी तक की जिंदगी में आप क्या regret
करते है?

21. अगर आप स्वर्ग के दरवाज़े पर खड़े हो, और
भगवान् आपसे पूछे; “मैं तुम्हे अन्दर क्यों आने दूँ?”
तो आपका जवाब क्या होगा?

22. ऐसी क्या छोटी छोटी चीज़े है जो आप
दूसरों के दिन को बेहतर बनाने के लिए कर सकत
है?
23. आप इस दुनिया पर क्या impact
छोड़ना चाहते है?

24. आख़िरी बार आपने कब कुछ नया try
किया था?

25. ऐसा कौनसा सबक है जो आपने life में बहुत
मुश्किलों को फेस करने के बाद सीखा?

26. आपको क्या लगता है? 5 साल पहले
आपको क्या करना चाहिए था?

27. वाकई जीने में और केवल मौजूद रहने में
क्या difference है?

28. अगर अभी नहीं तो फिर कब?

29. क्या आपने पिछले दिनों याद करने लायक
कोई कार्य किया है?

30. अगर आपको कुछ पढाना होता, तो आप
क्या पढ़ाते?

31. ऐसा क्या है, जो आपकी life में नहीं हुआ,
या आपके साथ न हुआ तो आपको regret
होगा?

32. क्या एक भूखे बच्चे का पेट भरने के लिए
चोरी करना ग़लत है?

33. जब जिंदगी आपको गिरा देती है
तो क्या होता है जो आपको फिर से उठने में
मदद करता है?

34. क्या आपको कभी किसी बात
को पछतावा हुआ है जो आपने
नहीं की या नहीं कही?

35. हम तभी लोगों को क्यों यद् करते है जब
वो चले जाते है?

36. प्यार देना ज्यादा important है
या प्यार पाना?

37. अगर आपको doctor 5 साल अधिक दे जीने
के लिए, तो आप क्या accomplish करेगे?

38. क्या गम के बिना ख़ुशी हो सकती है?

39. ऐसी क्या एक बात
होगी जो आपकी जिंदगी के बाद भी लोग
याद रखे, ऐसा आप चाहेंगे?

40. क्या कोई चीज़ या कोई व्यक्ति perfect
हो सकता है?

41. इंसान होने का अर्थ क्या है?

42. क्या आप स्वयं से ख़ुश है?

43. क्या आपको ऐसा कोई समय याद है जब
ऐसी बात जिसे आप impossible समझते थे,
वो हो गयी?

44. आप अपना अधिकतर समय कैसे बिताते है?

45. किसी दुसरे की मदद आपने पिछले कुछ
दिनों में कैसे की?

46. recently आपने ऐसा क्या सीखा जिससे
आपकी जिंदगी बदल गयी?

47. सबसे प्यारी बात जो किसी ने आपके
लिए की हो?

48. ऐसी चीज़ जो आप कभी नहीं करेगे?

49. आपकी जिंदगी में आपने
ऐसा क्या किया है जिससे किसी दूसरे
को hurt हुआ?

50. आख़िरी बार कब आपने किसी के लिए कुछ
अच्छा किया हो, पर return में कुछ expect
नहीं किया?

दोस्तों, हर सवाल का जवाब आप खुद
सोचिये. गौर से सोचिये. अगर अभी समय
नहीं है तो इस पेज को bookmark कर लीजिये
और बाद में पढ़िए.

हर सवाल अच्छा है. और उसके जवाब आपको एक
आईना दिखायेगे|

Comments

Popular post of Gourav

गोरखालैंड समस्या और समाधान विश्लेषण

Is Indian Democracy really in danger?

थोरियम एक बेहतरीन ऊर्जा विकल्प