Posts

Showing posts from August, 2015

असली देशभक्ति

पाकिस्तान में भारत का विरोध इसलिए किया जाता है क्योंकि वहाँ भारतविरोधी बातों से खूब पब्लिसिटी हो जाती है। नेता तो सिर्फ ये देखकर तय किये जाते है कि भारत के विरोध और कश्मीर के सम्बन्ध में उसने भाषण दिया या नहीँ? भारत में भी यही होने लगा है , अधिक TRP के लिए भारतीय मिडिया चीन या पाकिस्तान की बातें छेड़ता है। अधिक पब्लिसिटी के लिए नेता भी यही करते है। अधिक लाइक्स के लिए अक्सर सोशल मिडिया पर भी लोग यही सब कर रहे है। इन सब के प्रत्यक्ष उदाहरण कई मिल जाएंगे। आज हम गिरिराज सिंह, साध्वी प्रज्ञा इत्यादि लोगों को केवल इसलिए ही जानते है क्योंकि इन्होंने उन्हीं चीज़ों को किया जो पाकिस्तान में भारत के लिए की जाती है। हमनें इनको महत्व दिया इन्हें पब्लिसिटी मिली, बस ये लोग तो अपनी चाल में सफल हो गए ,किन्तु नुकसान भारतीय लोकतंत्र का हुआ। क्या आप चाहते है कि भारत में भी वही होने लगे जो वर्षों से पाकिस्तान में हो रहा है, मैं तो बिलकुल नहीँ चाहता। हमें अपने आप में बदलाव लाना है , अपने देश में बदलाव लाना है। न कि पाकिस्तान में या चीन में। पाकिस्तान या किसी और देश की बुराई करके हमें स्वतन्त्