असली देशभक्ति

पाकिस्तान में भारत का विरोध इसलिए किया जाता है क्योंकि वहाँ भारतविरोधी बातों से खूब पब्लिसिटी हो जाती है। नेता तो सिर्फ ये देखकर तय किये जाते है कि भारत के विरोध और कश्मीर के सम्बन्ध में उसने भाषण दिया या नहीँ?

भारत में भी यही होने लगा है ,

अधिक TRP के लिए भारतीय मिडिया चीन या पाकिस्तान की बातें छेड़ता है।
अधिक पब्लिसिटी के लिए नेता भी यही करते है।
अधिक लाइक्स के लिए अक्सर सोशल मिडिया पर भी लोग यही सब कर रहे है।
इन सब के प्रत्यक्ष उदाहरण कई मिल जाएंगे।

आज हम गिरिराज सिंह, साध्वी प्रज्ञा इत्यादि लोगों को केवल इसलिए ही जानते है क्योंकि इन्होंने उन्हीं चीज़ों को किया जो पाकिस्तान में भारत के लिए की जाती है।
हमनें इनको महत्व दिया इन्हें पब्लिसिटी मिली, बस ये लोग तो अपनी चाल में सफल हो गए ,किन्तु नुकसान भारतीय लोकतंत्र का हुआ।

क्या आप चाहते है कि भारत में भी वही होने लगे जो वर्षों से पाकिस्तान में हो रहा है, मैं तो बिलकुल नहीँ चाहता।

हमें अपने आप में बदलाव लाना है , अपने देश में बदलाव लाना है। न कि पाकिस्तान में या चीन में।

पाकिस्तान या किसी और देश की बुराई करके हमें स्वतन्त्रता दिवस नहीँ मनाना ।
अपने देश की तारीफ करों , उस पर गर्व करों, देश के अच्छे नागरिक बनों, देश की प्रगति में भागीदार बनों;
तो कुछ माने कि हाँ है मेरे दोस्त भी सच्चे भारतीय।

भारत ने आज तक न किसी देश का बुरा किया है और न ही बुरा चाहा है, हमेशा गुट निरपेक्षता रखी है, और यहाँ के लोग भी ऐसे ही है, और ये ही है सच्ची भारतीयता और इसी पर हमें गर्व करना चाहिए।

इस तरह से हम अपनी सोच में बदलाव लाकर देश में बदलाव ला सकते हैं।

स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाओं सहित उम्मीद करता हूँ कि जिसने इसे पढ़ा है वो अगली बार से ऐसी चीज़े शेयर करने से पहले एक बार सोचेगा जरूर न कि नकली भारतीयता के आवेग में बहकर तुरन्त पोस्ट शेयर करेगा।

एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें।

Comments

Popular post of Gourav

गोरखालैंड समस्या और समाधान विश्लेषण

Is Indian Democracy really in danger?

थोरियम एक बेहतरीन ऊर्जा विकल्प