Posts

महँगाई बढ़ने के फ़ायदे

पढ़ कर आश्चर्य तो हुआ होगा किन्तु इसके फ़ायदे भी हो सकते है। भारत में अगर महँगाई बढ़ रही है तो लोगो की आय भी तो बढ़ रही हैं , फिर भी महँगाई को बहुत बड़ी समस्या कहा जाता है। क्यों?  मै इस विषय में पहले भी सोचता था लेकिन मोहल्ला 80 देखने के बाद लिखने की सोची कि इसके फ़ायदे भी हो सकते है। दूसरे देश जिनकी मुद्रा की क़ीमत ₹ की तुलना में बहुत अधिक है , वहाँ एक भारतीय के लिए महँगाई बहुत अधिक है लेकिन वहाँ के व्यक्ति के लिए बहुत कम है। लेकिन अगर वो व्यक्ति जिसकी हालत उसके देश में  निम्न-स्तर की है, वो भी भारत आकर एकदम रईस-सा जीवन जी सकता है।  भारत को विदेशी वस्तुओं के आयात में बहुत अधिक खर्च करने होते है लेकिन विदेशी राज्य बहुत कम क़ीमत में देश की वस्तुओं का आयात कर लेते है। क्योंकि दोनों देश की मुद्रा के मूल्य में अंतर होता है। तो स्पष्ट है की इस असंतुलन को कम करना होगा, इसे कम करने के लिए हम दो रास्ते हो सकते है; पहला की हम विदेशी वस्तुओं का मूल्य कम करें या दूसरा देश की वस्तुओं का मूल्य बढ़ा दे। पहला तो ऑउट ऑफ़ कंट्रोल है, लेकिन दूसरा उपाय करने के लिए हमें देश की एक बहुत ...

असली देशभक्ति

पाकिस्तान में भारत का विरोध इसलिए किया जाता है क्योंकि वहाँ भारतविरोधी बातों से खूब पब्लिसिटी हो जाती है। नेता तो सिर्फ ये देखकर तय किये जाते है कि भारत के विरोध और कश्मीर के सम्बन्ध में उसने भाषण दिया या नहीँ? भारत में भी यही होने लगा है , अधिक TRP के लिए भारतीय मिडिया चीन या पाकिस्तान की बातें छेड़ता है। अधिक पब्लिसिटी के लिए नेता भी यही करते है। अधिक लाइक्स के लिए अक्सर सोशल मिडिया पर भी लोग यही सब कर रहे है। इन सब के प्रत्यक्ष उदाहरण कई मिल जाएंगे। आज हम गिरिराज सिंह, साध्वी प्रज्ञा इत्यादि लोगों को केवल इसलिए ही जानते है क्योंकि इन्होंने उन्हीं चीज़ों को किया जो पाकिस्तान में भारत के लिए की जाती है। हमनें इनको महत्व दिया इन्हें पब्लिसिटी मिली, बस ये लोग तो अपनी चाल में सफल हो गए ,किन्तु नुकसान भारतीय लोकतंत्र का हुआ। क्या आप चाहते है कि भारत में भी वही होने लगे जो वर्षों से पाकिस्तान में हो रहा है, मैं तो बिलकुल नहीँ चाहता। हमें अपने आप में बदलाव लाना है , अपने देश में बदलाव लाना है। न कि पाकिस्तान में या चीन में। पाकिस्तान या किसी और देश की बुराई करके हमें स्वतन्त्...

छोटी आदतें बड़ा परिवर्तन (विश्व पर्यावरण दिवस विशेष)

पर्यावरण की रक्षा तो हर कोई करना चाहता हैं और fb & whatsapp पर तो करता भी है ; जैसे मैं कर रहा हूँ☺। हर कोई ( मै भी ) कहता है कि प्रदूषण बेहद बढ़ गया हैं , ये गर्मी भी उसी का नतीज़ा है; ये जो जलवायु परिवर्तन हो रहा है उसी की वजह से है; ये बेमौसम बारिस ; फसलों की बर्बादी ; मँहगाई ; किसानों की आत्महत्या आदि का कारण बस प्रदूषण ही है। अगर इसके लिए जरूरी कदम नहीँ उठाये गए तो बहुत देर हो जाएगी। और इस चीज़ की वकालत भी बखूबी करते है कि सख्त कदम उठाएं जाने की आवश्यकता है। लेकिन ये कदम कौन से होंगे ये कोई नहीं जानना चाहता। बस सरकार और संस्थाओं से उम्मीद करता है कि वो कुछ करें। लेकिन वो कदम सरकार के साथ-साथ हमें भी उठाने होंगे। हम प्रदूषण को खत्म तो नहीँ कर सकते लेकिन कम जरूर कर सकते हैं । इसके लिए वृक्षारोपण सबसे बेहतरीन और जाना पहचाना उपाय हैं , और भी बहुत से उपाय है जो आप जानते हैं , लेकिन बहुत कम ही कर पाते हैँ। अब मैं उन उपायों की बात करूँगा जो हम बड़ी ही आसानी से कर सकते है, लेकिन समय आने पर या तो भूल जाते है या परिस्थिति ऐसी होती है कि हमें नकारना पड़ता हैं । पर्यावरण प्रदूषण के...

50 questions for your beautiful life

 कुछ ऐसे सवाल है जिनके जवाब आपकी कई सारी दुविधाओ को मिटा सकते ; हमे सही रास्ता दिखा सकते है| प्रश्न: 1. यदि हम हमारी गलतियों से ही सीखते है तो गलतीयाँ करने से इतना डरते क्यों है? 2. क्या difference है, जिंदा होने में और वाकई जीने में ? 3. जो धर्म प्रेम और भाईचारे का सन्देश देते है, आखिर उनके कारण इतनी लडाइयां क्यों होती है? 4. क्या आप उसी तरह के मित्र है जैसा आप स्वयं के लिए चाहते है? 5. क्या प्यार और sex equal है? 6. अगर भारत की currency रुपये न होकर ‘खुशियाँ’ होती, तो आप कौनसे कार्य करते जो आपको सबसे अमीर बना देती? 7. क्या आप वो कर रहे है जिसमे आपको विश्वास है? या आप उसी को स्वीकार कर चुके है जो आपको मिल रहा है? 8. अगर इंसानों की उम्र केवल 40 वर्ष होती, तो आप कैसे जीते इसे? 9. आप किस्मे अधिक विश्वास रखते है? सही तरह से कार्य करने में या फिर सही कार्य करने में? 10. अगर आपको ये पता चल जाए, की आप जिन्हें भी जानते है उनकी कल मृत्यु हो जायेगी तो आप आज किसे मिलने जायेंगे? 11. अगर आप किसी नन्हे बच्चे को केवल एक advise देना चाहे तो वो क्या होगी? ...

INDIA's name

*INDIA's name and a sort description on each* INDIA, The name is derived from the name of the Indus(Sindhu River) and has been in use in Greek since Herodotus a king of 4th century BC. The term has appeared in Old English since the 9th century and again in Modern English since the 17th century. BHARAT, According to the Puranas, this country is known as Bharatavarsha after the king Bharata Chakravarti. HINDUSTAN, The name Hind (Persian:هند‎) is derived from the Iranian equivalent of Sindh. ThePersian-stān means "country" or "land". JAMBUDVIPA, Jambudvipa was used in ancient scriptures for the name of India before Bharata became the official name scriptures began using. NABHIVARSHA, According to the Bhagavata Purana, before India was called Bharatvarsha, it was known as Nabhivarsha after King Nabhi Rajah, the son of Agnidhara (ruler of India) and father of Rishabha. TIANZHU, Tianzhu is Chinese name for ancient India, translates roughly to "heaven centre...

धर्म का अर्थ

*धर्म* ये धर्म आखिर है क्या? जिसके लिए लोग मरने-मारने के लिए तैयार रहते है, जिनके कारण हजारोँ की जाने चली जाती है दंगोँ मेँ । यह सवाल मन मेँ कई बार उठा , सोचा चलोँ कुछ सोचते हैँ । वास्तव मेँ धर्म का मतलब होता है, आचरण । संसार का सबसे प्राचीन धर्म सनातन (हिन्दू) धर्म है जिसका कोई स्थापक नहीं है या ज्ञात नहीं है। यह एक श्रेष्ठ धर्म है प्राचीन ऋषियों ने लोगों के अच्छे आचरण के लिए कुछ नियम बनाएँ जिन्हें संकलित कर लिया गया । इन नियमों के समूह को ही धर्म की सँज्ञा दी गई । बाद में इसके कारण कुछ कुरीतियाँ भी समाज में फैलने लगी। इन कुरीतियोँ को समाप्त करने के लिए अलग-अलग आवश्यकतानुसार अन्य धर्म भी स्थापित होते गए किन्तु कुरीतियाँ पुनः उत्पन्न होती गई, जिसका कारण कुछ लोगोँ का स्वार्थ तथा अन्य की अज्ञानता व अँधविश्वास हैँ । सभी धर्मों का सार लगभग एक ही है यदि जानना चाहते हो तो सभी धर्मों के ग्रंथों को उठा कर देख लीजिए। ध्यान रखिए हमारे धर्मोँ का असली ज्ञान हमारे धर्मग्रन्थोँ मेँ हैँ , हमारा ईश्वर हमारे हृदय में है। यदि हम समाज का भला चाहते हैं और हमारे पुर्वजोँ की तरह परमज्ञानी बनना चाहते है त...

Gourav Bisen गौरव बिसेन

I continuously try to become good,, & now I'm happy because I'm better than my past..